खजाना (संज्ञा)
उत्कृष्ट या बहुमूल्य वस्तुओं का संग्रह।
सद्यस्थिति (संज्ञा)
अभी की स्थिति।
गले मिलना (क्रिया)
किसी को बाँहों में भरकर गले से लगाना।
दासी (संज्ञा)
वह जो घरेलू काम-काज तथा सेवा करती हो।
बारहखड़ी (संज्ञा)
देवनागरी वर्णमाला में प्रत्येक व्यंजन के साथ अ,आ,इ,ई आदि बारह स्वरों को मात्रा के रूप में लगाकर, बोलने या लिखने की प्रक्रिया।
इल्जाम (संज्ञा)
किसी पर कोई दोष लगाने की क्रिया या यह कहने की क्रिया कि इसने अमुक दोष या अपराध किया है।
इच्छानुसार (क्रिया-विशेषण)
इच्छा के अनुसार।
कंदील (संज्ञा)
मिट्टी, अबरक, काग़ज़ आदि की बनी हुई वह लालटेन जिसका मुँह ऊपर की ओर होता है।
बेवजह (क्रिया-विशेषण)
बिना किसी कारण के।
व्यर्थ (क्रिया-विशेषण)
बिना मतलब के।